स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 04 गिरफ्तार, 06 युवतियों को किया रेस्क्यू…Video

Spread the News

हल्द्वानी। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी०सी०* के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हल्द्वानी के मुखानी/तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

दिनांक 11.06.2026 को पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों व होटलों की चेकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान, अमित कुमार सीओ ऑपरेशन जनपद नैनीताल* के पर्यवेक्षण में *AHTU प्रभारी उप-निरीक्षक सुनीता कुंवर टीम के साथ नैनीताल रोड स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स (निकट तिकोनिया, हल्द्वानी) पहुँचीं। पूर्व में भी इस स्पा सेंटर के खिलाफ अनैतिक कृतियों की शिकायतें प्राप्त हुई थी। मुखबिर की सूचना पर स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर जब स्पा सेंटर में आकस्मिक छापेमारी की गई, तो परिसर के अंदर अनैतिक व आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।

पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ रू4300 नकद और दो एंट्री रजिस्टर मिले हैं

कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से 06 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें नियमानुसार काउंसलिंग के बाद ‘वन स्टॉप सेंटर’ हल्द्वानी भेजा* गया है। मौके से *04 अभियुक्तों (एक महिला व तीन पुरुष) को गिरफ्तार* किया गया है, जबकि मौके से फरार स्पा मालिक को मुकदमे में नामजद किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*

*1.* नीरज सिंह पुत्र दलवीर सिंह, निवासी- ग्राम चिरखून, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली (हाल निवासी- बद्रीश कॉलोनी, शिमला बाईपास रोड, देहरादून)।

*2.* कार्तिकेय गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता (उम्र- 26 वर्ष), निवासी- 5/174, महावीर गंज II, कोतवाली घूमना, फर्रुखाबाद, उ०प्र० (हाल निवासी- 207, द्वितीय तल, थाना वसुंधरा, गाजियाबाद, उ०प्र०) — (ग्राहक)।

*3.* पूनम पत्नी बल्लू (उम्र- 42 वर्ष), निवासी- म०नं० 3634, गली लल्लू मिस्टर, कटरा करी गारन, सारय, खलील कुचा, चांदनी चौक, उत्तर दिल्ली (हाल निवासी- निकट शिवा बेकरी, दमुआढूंगा, कोतवाली काठगोदाम, जिला नैनीताल) — (मैनेजर)।

*4.* अतुल ठाकुर पुत्र संजय सिंह (उम्र- 22 वर्ष), निवासी- राजेन्द्र नगर, वार्ड नं० 04, राजपुरा, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल — (वॉचर/लुकआउट)।

*फरार/नामजद अभियुक्त:*

राहुल जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल, निवासी- सरस्वती कॉटेज, भट्ट कॉलोनी, कोतवाली हल्द्वानी, जिला नैनीताल — *(स्पा संचालक)*।

उक्त प्रकरण के संबंध में *कोतवाली हल्द्वानी* में अभियुक्तों के विरुद्ध *धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम* के अंतर्गत *मु0अ0सं0–196 /2026* पंजीकृत किया गया है।

मामले की अग्रिम विवेचना *प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री विजय मेहता* द्वारा संपादित की जा रही है।

  • Related Posts

    नदी में पानी पीने आई गाय को बाघिन ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत..देखें Video

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। कोसी नदी में पानी पीने आई गाय को बाघिन द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद वन विभाग में…

    ऑपरेशन प्रहार के तहतपुलिस की कार्रवाई,अवैध तमंचे के साथ मुखानी का विरपाल गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिले में नशे एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे व कारतूस के साथ…