उत्तराखंड हल्द्वानी: बिल्ली के काटने से सात वर्षीय बच्चे की मौत,परिवार में कोहराम

Spread the News

हल्द्वानी।  समय पर रेबीज का इंजेक्शन ना लगाए जाने के कारण 7 वर्षीय मासूम की जान चली गई। रामपुर रोड के ग्रामीण क्षेत्र में करीब दो माह पहले सात वर्षीय बेटा अपनी मां के साथ दूध लेने जा रहा था तभी बिल्ली ने उसे काट लिया। परिवार ने उसे टिटनेस का इंजेक्शन तो लगा लिया लेकिन एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई। शुक्रवार रात सुशीला तिवारी अस्पताल की इमरजेंसी में बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार सदमे में है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, परिजन बुधवार को बुखार और हाइड्रोफोबिया की शिकायत के साथ आपातकालीन विभाग में पहुंचे थे। इस दौरान रोगी को बाल रोग इकाई के तहत वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन एम्स ऋषिकेश ले – जाने की बात कहकर उसे ले गए। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर वापस रात में अस्पताल ले आए।

बाल रोग विभागाध्यक्ष ऋतु रखोलिया ने बताया कि शुक्रवार रात फिर बच्चे को जब इमरजेंसी में लाया गया तो उस दौरान बच्चे के शरीर में असामान्य हरकतों के बाद उसकी मौत हो गई। गांव से मिली जानकारी के अनुसार, सात वर्षीय बच्चे को बिल्ली के काटने के बाद परिजन उसे एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लगा सके थे। बच्चे के पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं।

 

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…