यहां अचानक बेहोश हुई सात छात्राएं,मचा हड़कंप……

Spread the News

चंपावत। लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक साथ सात छात्राओं सहित शिक्षिका बेहोश हो गई। सभी को तत्काल उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं पॉलिटेक्निक की प्रयोगशाला में शिक्षिका के साथ प्रेक्टिकल कर रही थी। इस दौरान वहां ऐसीटल क्लोराइड केमिकल की बड़ी बोतल जमीन में गिर कर फट गई। केमिकल की तीखी गंध से प्रेक्टिकल कर रही सात छात्राओं सहित शिक्षिका बेहोश हो गई। अचानक हुई इस घटना से संस्थान में हड़कंप मच गया। सभी को उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि केमिकल के प्रभाव से छात्राओं, शिक्षिका को सांस लेने में दिक्कत, बेहोशी खांसी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। सभी को ऑक्सीजन देकर उपचार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    आबादी में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वीडियो वायरल……

    Spread the News

    Spread the Newsकाशीपुर। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की चहलकदमी से लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।…

    घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर गुलदार का हमला, बेटी की बहादुरी से बची जान……

    Spread the News

    Spread the Newsचंपावत। जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत सिमल्टा में घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर घात लगाए बैठे गुलदार ने घात हमला कर दिया। घर में मौजूद बेटी…