पति को प्रेमिका संग देख पत्नी का चढ़ा पारा, गुस्साई पत्नी ने कार का तोड़ा शीशा…..

Spread the News

नैनीताल। पति के साथ किसी अन्य महिला को देख पत्नी का पारा चढ़ गया। गुस्से में आगबबूला हुई पत्नी ने पत्थर से पति की कार का शीशा तोड़ दिया और पति की प्रेमिका को मारने दौड़ी। प्रेमिका ने किसी तरह वहां से भागकर जन बचाई। पत्नी व उसके परिजन घंटों पुलिस चौकी में बैठ प्रेमिका को वहां बुलाने की मांग करते रहे।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी व्यक्ति प्रेमिका के साथ घुमने नैनीताल आया था। इस बात की भनक उसकी पत्नी को लग गई। गुस्साई पत्नी परिजनों को लेकर यहां पहुंच गई। सोमवार की दोपहर पत्नी को तल्ली ताल डांठ चौराहे पर पति की कार दिखाई दी। इस पर पत्नी ने पति की कार का शीशा तोड़ डाला। हंगामा बढ़ने पर पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। पति पत्नी दोनों ने ही एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। इस बीच मौके से गायब हुई प्रेमिका को कई फोन किए गए लेकिन वह चौकी नहीं पहुंची। पुलिस के अनुसार काउंसलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

  • Related Posts

    छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…

    विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…