गुलदार ने महिला को बनाया निवाला,ग्रामीणों में आक्रोश…

Spread the News

भीमताल। उत्तराखंड में हिंसक पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते शुक्रवार को ही धारी ब्लॉक में जानवरों के लिए चारा लेने गई 35 वर्षीय महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के पांचवें दिन ही मंगलवार को ओखलकांडा में दिनदहाड़े गुलदार ने हमला कर एक महिला को मार डाला। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम सभा चमोली निवासी रेखा देवी पत्नी पान सिंह चिलवाल को गुलदार ने दिनदहाड़े हमला कर अपना शिकार बना लिया। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके के लिए रवाना हो गए। घटना से जहां ग्रामीणों में भय है वहीं वन विभाग के खिलाफ आक्रोश का भी माहौल है। प्रशासन की ओर से क्षेत्रवासियों से अनावश्यक बाहर ना घूमने की अपील की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिंसक पशुओं के हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से ठोस व स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…

    करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। राजपुरा टनकपुर रोड में घर को रोशन करने वाली बिजली ने ही घर के चिराग को बुझा दिया। यहां गौला गेट निवासी सुबहान का एक वर्षीय पुत्र…