उत्तराखंड:- देखें Video: युवक को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो आया सामने,पीड़ित को न्याय मिलने का इंतजार…..

Spread the News

रुद्रपुर। बीते वर्ष 2024 में नगर निवासी गौरव मौर्य को अगवा कर खेत में बेरहमी से पीटे जाने के बाद पेशाब तक पिलाए जाने का मामला सामने आया था। उस वक्त पीड़ित ने पुलिस थाने और चौकी के चक्कर काटे, लेकिन सबूत न होने का हवाला देकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अब घटना के एक वर्ष बाद उक्त घटना का वीडियो सामने आया है। पीड़ित गौरव, जो अब बालिग हो चुका है, ने यह वीडियो पुलिस को सौंप न्याय की गुहार लगाई है। गौरव ने आरोप लगाया है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। बताया कि उसे लगातार धमकियां भी मिल रही हैं।

इस मामले पर एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि पीड़ित की और से तहरीर मिली है, और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।सामने आए घटना के वीडियो में आरोपी युवक गौरव को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। अब देखना ये है कि सबूत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी या फिर पीड़ित की आवाज़ एक बार फिर दब कर रह जाएगी।

Related Posts

इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…