उत्तराखंड:- देखें Video- हिरन को निगल गया अजगर, आबादी के निकट बाघ ने गाय पर किया हमला……

Spread the News

उत्तराखंड। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में आवादी के निकट विशालकाय अजगर ने हिरन को निगल लिया। आबादी के निकट हुई इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान बहुत से लोगों ने इस घटना की वीडियो बना ली।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। इस घटना के बाद से लोगों में भय का भी माहौल बना हुआ है।

इधर एक और घटना में आबादी क्षेत्र के निकट ही दिन दहाड़े बाघ ने हमला कर एक गाय को मार डाला। जानकारी के अनुसार कालागढ़ क्षेत्र में बुध बाजार स्थल पर ही दिन दहाड़े लगभग 11 बजे बाघ ने एक गाय को मार डाला। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल है। वहीं आबादी के इतने निकट दिनदहाड़े हुई घटना से मानव वन्य जीव संघर्ष की स्थिति पैदा होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

Related Posts

नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

Spread the News

Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…

इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…