उत्तराखंड:- देखें Video- उफनाए नाले में बही बोलेरो, दो का सफल रेस्क्यू एक लापता…..

Spread the News

हल्द्वानी। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश से कालाढूंगी थाना क्षेत्र में उफनाए बरसाती नाले को पार करते समय एक बोलेरो नाले के तेज बहाव में बह गई। हादसे में बहे दो लोगों को बचा लिया गया है, जबकि एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे भारी बारिश के चलते कोटाबाग से पतालिया को जाने सड़क पर घरुडी बरसाती नाला उफान पर आ गया. इस दौरान बोलेरो सवार तीन लोग नाले को पार करने के दौरान बोलेरो सहित नाले के तेज प्रवाह में बह गए। गाड़ी बहती देख वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगों ने बोलेरो सवार दो लोग को बचा लिया। लेकिन तीसरा नाले में बह गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लापता युवक दीपक रस्तोगी को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया, लेकिन पुलिस अंधेरा होने के चलते उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार को सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Related Posts

आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

Spread the News

Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…

जंगल में पेड़ से लटका मिला लापता दीपक का शव….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। कमलुआगांजा इलाके से पिछले दिनों लापता हुए एक युवक का शव भाखड़ा के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर…