उत्तराखंड:- देखें Video- टोंस नदी में बहा ट्रैक्टर, आठ की मौत…..

Spread the News

देहरादून। राजधानी में बदल फटने से भारी तबाही मची है। सोमवार देर रात हुई अतिवृष्टि से कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। सहस्त्रधारा क्षेत्र में मलबा आ जाने से कई होटल क्षतिग्रत हो गए, जबकि कई दुकानें बह गईं। वहीं प्रेमनगर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया, यहां परवल गांव के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। ट्रैक्टर में करीब 14 से 15 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव टीमें पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस दौरान घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नदी में ट्रैक्टर में फंसे लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। जो देखते ही देखते नदी के तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में लगभग आठ लोगों की मौत हुई है।

अब तक SDRF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से पांच शव SDRF ने और तीन शव जिला पुलिस ने निकाले। दो लोग किसी तरह नदी से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि सर्चिंग के दौरान पहले से लापता एक बालक का शव भी बरामद हुआ है। गंभीर हादसे के बाद SDRF टीम ने सहसपुर से लेकर हरबर्टपुर धर्मावाला पुल तक नदी के पूरे क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। गोताखोरों और राहत दलों द्वारा लापता लोगों की तलाश के लिए नदी के हर हिस्से की गहन जांच की जा रही है। स्थानीय लोग भी SDRF और पुलिस के साथ बचाव कार्य में जुटे हैं। बताया जा रहा कि अभी भी कुछ लोग लापता है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…