उत्तराखंड:- राज्य में फिर बरपा प्रकृति का कहर,दर्जनों दुकानें बही, देखें Video

Spread the News

चमोली। धराली आपदा के बाद एक बार फिर प्रकृति ने उत्तराखंड में अपना कहर बरपाया है। अभी लोग धराली की घटना से उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार देर रात चमोली जिले के थराली में बादल फटने से मानो प्रलय आ गई । थराली बाजार के साथ – साथ एसडीएम आवास और तहसील परिसर में घुसे मलवे से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना में एक युवती के हताहत होने की भी सूचना है। पुलिस-प्रशासन और बचाव टीमें लगातार राहत कार्य में लगी हैं।

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात थराली कस्बे में बादल फटने से पानी के तेज बहाव के साथ आया मलबा कई घरों में घुस गया। थराली एसडीएम के आवास और तहसील परिसर में भी मलबा भर गया। इस दौरान कई वाहन भी मलबे में दब कर क्षतिग्रस्त हो गए। अप्रत्याशित घटना से पूरे क्षेत्र में चींख पुकार मच गई।

पानी और मलबे के वेग से एसडीएम आवास की दीवार भी ध्वस्त हो गई। थराली बाजार के निकट कई दुकानें बह गई। जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने बताया कि टी में लगातार राहत बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

Related Posts

विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

Spread the News

Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…

बेजुबानों को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी का काटा चालान..Video…..

Spread the News

Spread the Newsरामनगर। पीरुमदारा की एसके पुरम कॉलोनी में कुत्ते के पिल्लों को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति कुत्ते को डंडे से पीट…