उत्तराखंड नैनीताल:ज्योलिकोट स्थित तालाब में डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद

Spread the News

नैनीताल। देर रात ज्योलिकोट में तालाब में डूबे युवक का SDRF ने शव बरामद कर लिया। शनिवार 31 मई 2025  देर रात पुलिस चौकी जोलीकोट के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि ज्योलिकोट में एक युवक तालाब में डूब गया है, जिसे खोजने के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना के तुरंत बाद नैनीताल से SDRF टीम के उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम ने मौके पर पहुंच रात्रि में अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बावजूद तुरंत सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया। कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से उक्त युवक जीवन रावत पुत्र तेज सिंह रावत उम्र 21 वर्ष निवासी बच्चीनगर हल्द्वानी नैनीताल का शव बरामद किया गया। टिम ने शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…