उत्तराखंड:- डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में एसडीएम व पत्नी घायल…..

रामनगर। उत्तराखंड में घूमने आए संभल जिले के एसडीएम विकास चंद्रा का वाहन रामनगर के पीरुमदारा में डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एसडीएम और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में संभल जिले के एसडीएम विकास चंद्रा खुद कार चला रामनगर पहुंचे थे। रास्ते में अचानक उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एसडीएम और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में पीरूमदारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को काशीपुर के केवीआर अस्पताल रेफर कर दिया है।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…