हल्द्वानी:- शादी का झांसा देकर ठगे 14 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच……

Spread the News

हल्द्वानी। शातिर ठग भोले भाले लोगों को ठगने के नए – नए तरीके इजात कर रहे हैं, जिनमें फंसकर अच्छे खांसे पड़े लिखे लोग अपना बहुत कुछ गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक और नया मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर अंजान महिला के साथ एक की दोस्ती हुई। महिला ने युवक को शादी का झांसा दे ट्रेडिंग में पैसा कमाने का लालच दिया और युवक से 14 लाख रुपये ठग लिए। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार डहरिया निवासी अमित शर्मा कि कुछ समय पहले फेसबुक पर एक युवती रिचा सचदेवा से दोस्ती हुई। महिला ने खुद को दिल्ली निवासी बताकर अमित को शादी का ऑफर दिया। युवक को भी महिला की फोटो अच्छी लगी और दोनों में बातें शुरू हो गईं। कुछ समय बाद महिला ने बताया कि वह ट्रेडिंग में निवेश कर लाखों कमाती है। युवती ने उससे कहा कि जब वह भी करोड़ों रुपये ट्रेडिंग कर कमाने लगेगा तो उसके घर वाले शादी के लिए मना नहीं कर पाएंगे। इसके बाद महिला ने उसे जल्द करोड़ों कमाने का लालच दिया। लालच में आकर युवक ने ट्रेडिंग शुरू कर दी। शुरुआत में 25 हजार लगने के बाद उसने ट्रेडिंग में 14 लाख रुपये से अधिक लगा दिए। इसके बाद युवती के व्यवहार में आए अंतर और उसके बहाने करने पर युवक ने रुपये लौटने को कहा तो युवती ने साफ इनकार कर दिया, तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि इस मामले में रुद्रपुर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ जिसे यहां ट्रांसफर किया गया है।

Related Posts

मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

Spread the News

Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…