हल्द्वानी: बरेली रोड पर पलटी स्कूल बस, बच्चों में मची चींख पुकार…..

Spread the News

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्राम पदमपुर देवलिया में बृहस्पतिवार की सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलटने से चींख पुकार मच गई।हादसे के दौरान बस में सवार कुछ बच्चे चोटिल हुए हैं। वहीं परिचालक का पैर फैक्चर हुआ है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7:30 बजे बीएलएम स्कूल की बस रामपुर रोड क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी। जयपुर बीसा चौराहे से जैसे ही बस स्कूल की ओर मुड़ी की सामने से आ रहे एक अन्य स्कूल वाहन को बचाने के चक्कर में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

बस में लगभग 30 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत मौके पर दूसरी बस भेजी और घायल बच्चों और परिचालक को तुरंत अस्पताल भेजा।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…