उत्तराखंड हल्द्वानी:पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर हुआ समरसता कार्यक्रम का आयोजन, मेधावी छात्र और सेवानिवृत्त कर्मी हुए सम्मानित

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को दमुवाढूंगा स्थित आंबेडकर पार्क में सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस दिन को ‘समरसता दिवस’ के रूप में मनाकर एक उदाहरण पेश किया, जिसमें शिक्षा, सेवा और सामाजिक समानता जैसे मूल्यों को प्राथमिकता दी गई। कार्यक्रम में गंगोलीहाट के पूर्व विधायक जोगा राम टम्टा की अध्यक्षता में अनुसूचित वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया। कोश्यारी ने अपने उद्बोधन में समरसता को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया और कहा कि उनका जन्मदिन अगर सामाजिक समरसता के रूप में मनाया जा रहा है, तो इससे बड़ा सम्मान उनके लिए कुछ नहीं हो सकता।

इस अवसर पर सम्मानित विद्यार्थियों को शील्ड और धार्मिक ग्रंथ ‘रामायण’ की प्रतियां भेंट की गईं, वहीं सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके समाजहित में योगदान के लिए स्मृति चिह्न दिए गए। कार्यक्रम के पश्चात कोश्यारी ने स्थानीय निवासियों संग सहभोज में भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि “समाज की ताकत उसकी विविधता और आपसी सौहार्द में है। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और सहयोग की भावना गहराती है।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोश्यारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…