बेजुबानों के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा में कैलाश नगर से पुलिस ने नौशाद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर 12-13 मादा कुत्तों के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। एक एनजीओ की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लिया।

मामले की शुरुआत तब हुई, जब एक पशु कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में नौशाद को कुछ लोगों द्वारा पीटे जाते और पूछताछ किए जाते देखा गया। भीड़ उससे सवाल कर रही थी कि उसने कितने कुत्तों के साथ यौन उत्पीड़न किया। कार्यकर्ता ने दिल्ली पुलिस, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एलजी कार्यालय सहित कई नेताओं को टैग कर कार्रवाई की मांग की थी।

दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान नौशाद के रूप में हुई है। एनजीओ ने दावा किया है कि आरोपी ने कई मादा कुत्तों का यौन शोषण किया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, बाजारों से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग…

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग…

    चारा लेने निकली वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे मिली बेहोश

    काशीपुर। पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकली 60 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू…