तीज महोत्सव में बरसे खुशियों के रंग, रैंप वॉक और नृत्य ने बांधा समां…..

Spread the News

हल्द्वानी। ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान के तत्वावधान में तीज महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं ममता अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सावन के उल्लास से सराबोर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर शिव एवं गौरा की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम में रैंप वॉक, नृत्य, क्वेश्चन-आंसर राउंड, मेहंदी और आकर्षक परिधानों की प्रतियोगिताओं ने खूब रंग जमाया।

प्रतियोगिताओं में तीज क्वीन का खिताब प्रयास एवं उड़ान क्लब की चंपा चिलवाल और शिवाय भारद्वाज ने हासिल किया। फर्स्ट रनरअप एकता गुप्ता एवं अनुराधा रहीं, जबकि सोलह श्रृंगार लकी लेडी का खिताब सौम्या जोशी एवं ममता अग्रवाल के नाम रहा।

कार्यक्रम में नीरजा, सीमा, सुशीला, रमा, दुर्गा, रेखा, कमला, मयूरी, सौम्या, पूजा, रश्मि, सरला, ऋतु, एकता, गीता, शिवानी, अनुराधा, नंदा, निर्मला, उषा, चंपा सहित क्लब की अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    बेटे को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो कोतवाली पहुंची मां, कुछ देर बाद मौत से मचा हड़कंप…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुखानी में महिला की संदिग्ध मौत से तनाव, पुलिस बोली—बेटे की हिरासत से मौत का कोई संबंध नहीं हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में बुधवार शाम उस…

    बाइक से बांधकर गंगा में डुबोया शव, 10 दिन बाद खुला ब्लाइंड मर्डर का राज…..

    Spread the News

    Spread the Newsकारोबारी रंजिश और मुखबिरी बनी हत्या की वजह, गांव के ही चार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में करीब 10 दिन से…