हल्द्वानी: देर रात परिवहन विभाग ने चलाया प्रवर्तन अभियान, 30 वाहनों के काटे चालान, दो वाहन सीज…..

Spread the News

हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने देर रात शहर और आसपास के क्षेत्रों में मालवाहनों के खिलाफ औचक प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) नैनीताल जितेन्द्र सांगवान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में ऊधम सिंह नगर से टीटीओ गोविंद चमोली को विशेष जांच दल के रूप में बुलाया गया। प्रवर्तन टीम ने गोविंदपुर गरवाल, पांडे नवाड़, पूरनपुर, आनंदपुर, पंचायत घर सड़क और सेंट्रल अस्पताल क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान 310 से अधिक मालवाहनों की जांच की गई। जांच में वाहनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी, रिफ्लेक्टर न होना, ओवरलोडिंग जैसी गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके आधार पर 30 वाहनों के चालान किए गए, 4 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई और 2 वाहन सीज कर दिए गए। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार औचक प्रवर्तन अभियान विशेष टीमों के साथ चलाए जाएंगे, ताकि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

    ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…