
मुम्बई। मशहूर गायिका आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय तक हिंदी सिनेमा में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को स्वास्थ्य बिगड़ने पर शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया।
गायिका का स्वस्थ खराब होने की सूचना पर अस्पताल के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा होने लगी। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था और रविवार को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
आशा भोसले का अंतिम संस्कार कल सोमवार को होगा। गायिका का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे लोअर परेल में उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यही वही जगह है, जहां उनकी बहन लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार हुआ था।











