नहीं रही सुरीली आवाज़ की मलिका आशा भोसले, 92 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा….

Spread the News

मुम्बई। मशहूर गायिका आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय तक हिंदी सिनेमा में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को स्वास्थ्य बिगड़ने पर शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने संसार को अलविदा कह दिया।

गायिका का स्वस्थ खराब होने की सूचना पर अस्पताल के बाहर उनके प्रशंसकों की भीड़ जमा होने लगी। सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था और रविवार को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

आशा भोसले का अंतिम संस्कार कल सोमवार को होगा। गायिका का पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे लोअर परेल में उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यही वही जगह है, जहां उनकी बहन लता मंगेशकर का भी अंतिम संस्कार हुआ था।

  • Related Posts

    नशामुक्ति केन्द्र के निरीक्षण के दौरान मिली भारी अनियमिताएं, एसडीएम मोनिका ने दिए सख्त निर्देश….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा साईं कृपा ट्रस्ट द्वारा संचालित नशामुक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल…

    सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने की, विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा नगर निगम सभागार में एडीबी सहायतित उत्तराखण्ड शहरी…