प्रोफेसर निकला तांत्रिक ठग गिरोह का सरगना, महिलाओं के निजी अंगों की होती थी पूजा

Spread the News

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय “धनवर्षा गैंग” का भंडाफोड़ किया है, जो तंत्र विद्या के नाम पर नोटों की बारिश का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को ठगता था। इस गैंग के सदस्य गरीब परिवारों की लड़कियों और लड़कों की तस्करी कर उनका यौन शोषण करते थे। ताजा कार्रवाई में मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दशरथ सिंह उर्फ डीएस सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद अब तक कुल 15 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह मामला तब सामने आया, जब 21 मार्च को थाना धनारी क्षेत्र के बमनपुरी गांव के राजपाल ने शिकायत दर्ज की। राजपाल ने बताया कि उसकी मां के कमर दर्द के इलाज के बहाने गांव के लाखन और रिंकू उसे तंत्र-मंत्र के लिए ले गए। इसके बाद उसे जबरन नरौरा, फिर एटा और आगरा की एक अज्ञात जगह पर ले जाया गया, जहां से वह किसी तरह भाग निकला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने रिंकू, अजय, संतोष और दुर्जन को हिरासत में लिया। उनके मोबाइल खंगालने पर गैंग के काले कारनामों का खुलासा हुआ। यह गिरोह तंत्र क्रिया के नाम पर धनवर्षा का लालच देकर लोगों को फंसाता था। 28 मार्च को 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से एक डीएन त्रिपाठी ने पूछताछ में मथुरा के दशरथ सिंह का नाम लिया। दशरथ के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो, फोटो, चैट्स और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलीं, जो गैंग की गतिविधियों की पुष्टि करती हैं।

दशरथ सिंह खुद को लाइब्रेरी व इन्फॉर्मेशन साइंस का प्रोफेसर बताता है यह गैंग में लड़कियों को तांत्रिक गुरुओं तक पहुंचाने का काम करता था। वह 5 फीट 6 इंच से लंबी लड़कियों की तलाश करता था और उनकी लंबाई फीते से नापकर एक फॉर्म भरवाता था। इस फॉर्म में हैरान करने वाले सवाल होते थे, जिसके बाद लड़कियों को गैंग में शामिल किया जाता था। उसके फोन से मिले वीडियो में लड़कियों को निर्वस्त्र हालत में फर्श पर लेटे हुए और तंत्र सामग्री के साथ देखा गया। दशरथ ने कबूल किया कि वह तीन साल से इस गिरोह से जुड़ा था और यौन शोषण के लिए लड़कियों की सप्लाई करता था।

एसपी विश्नोई ने बताया कि गैंग दुर्लभ वन्य जीवों जैसे कछुए, दो मुंह वाले सांप, विशेष प्रजाति के उल्लू और पुराने सिक्कों को पूजा के लिए “विशेष” बताकर भ्रम फैलाता था। तांत्रिक गुरु लड़कियों पर तंत्र क्रिया का नाटक करते हुए उन्हें अचेत कर शोषण करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, तंत्र सामग्री, हथियार और एक कछुआ भी बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता में एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा भी मौजूद रहीं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, हालांकि अभी तक कोई पीड़िता सामने नहीं आई है। इस गैंग के तार आगरा, एटा, बुलंदशहर और फिरोजाबाद जैसे जिलों से भी जुड़े होने की आशंका है।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…