उत्तराखंड:- बिग ब्रेकिंग – कोर्ट लेजाते समय पुलिस की पकड़ से कैदी फरार….

Spread the News

बागेश्वर। कपकोट से पुलिस की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, यहां न्यायालय लेजाए जाने के दौरान दो अपराधी पुलिस की पकड़ से छूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कपकोट पुलिस ने नैनीताल निवासी दो युवकों को 450 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस दोनों आरोपियों साहिल (23) निवासी वार्ड नंबर एक स्नोव्यू नैनीताल और रोहित कुमार (21) निवासी राजमहल कंपाउंड मल्लीताल नैनीताल को कोर्ट में पेश करने के लिए बागेश्वर ला रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान झटक्वाली के पास दोनों आरोपी वाहन से कूदकर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर एक आरोपी को कुछ दूरी पर पकड़ लिया, लेकिन दूसरा आरोपी फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपी को ढूंढने में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है लेकिन इस घटना ने पुलिस की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…