उत्तराखंड हल्द्वानी: कैंची धाम मेले की तैयारियों काकुमाऊं कमिश्नर और आईजी ने लिया जायजा

Spread the News

हल्द्वानी। कल 15 जून को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्री नीम करौली बाबा कैंची धाम मेले की तैयारियों को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिधिम अग्रवाल एवं एसएसपी नैनीताल द्वारा शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था व बैरिकेडिंग स्थलों, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए शौचालयों एवं पानी आदि की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विशेष शटल सेवाएं-

श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा संचालित की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं।

निजी वाहनों पर प्रतिबंध-

श्रद्धालुओं से अपील है कि निजी वाहन, दोपहिया वाहन, लेकर न आएं। निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा कर शटल सेवा से ही कैंची धाम पहुंचे।

ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी-

एसएसपी द्वारा पूरे क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी प्रमुख स्थलों पर ड्रोन व CCTV कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

मुस्तैद पुलिस बल-

जनपद व अन्य जनपदों से आए पुलिस अधिकारी/जवान पूरी तत्परता से तैनात हैं। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, गाइडेंस आदि की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

📞 किसी भी सहायता हेतु संपर्क करें: 112, 9412087770, 9411112979

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…