झपटमारी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, यूपी के दो युवक गिरफ्तार…

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश बदायूं निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2026 को वादिनी चंपा देवी पत्नी मनोज नाथ निवासी जगतपुरम कॉलोनी हिम्मतपुर मल्ला थाना मुखानी द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई की दो अज्ञात झपटमारो ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी द्वारा तुरंत अधीनस्थों को घटना के त्वरित खुलासे के निर्देश दिए गए। आदेशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरा फुटेज की जांच किए जाने पर उसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों से घटना में शामिल दोनों युवकों अजय (22) पुत्र शांति स्वरूप निवासी जनपद बदायूं उत्तर प्रदेश और सूरज जोशी (20) पुत्र नरेंद्र जोशी निवासी जनपद बदायूं को रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अजय की तलाशी लेने पर उसके पास से घटना में झपट गया सोने का कुंडल भी बरामद हुआ है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह दोनों गली-गली जाकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं, और मौका मिलते ही इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

  • Related Posts

    ज्योलीकोट में जलजनित बीमारियों पर प्रशासन सख्त, घर-घर होगी सैंपलिंग….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी/ज्योलीकोट। ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित रोगों से बढ़ रही बीमारी को लेकर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट सहित गाजा, सरियाताल,…

    रोडवेज ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी में नई कार्यकारिणी का गठन, कौशल जोशी अध्यक्ष और दिनेश भंडारी बने मंत्री….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में कौशल जोशी को अध्यक्ष, दिनेश भंडारी को…