चार लोगों को मर्सिडीज़ से रौंदने वाला कार चालक गिरफ्तार, मामा भांजे से पूछताछ कर रही पुलिस

Spread the News

देहरादून। मर्सिडीज़ से चार लोगों को रौंदने और उनकी मौत के मामले पर आरोपी मर्सिडीज़ चलाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अपने जीजा के घर देहरादून आया हुआ था, वह मुरादाबाद का रहने वाला है अपने 12 साल के भांजे को घुमाने के लिए मर्सिडीज़ कार से निकला था। पुलिस भांजे से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है।

घटना के बाद पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे चैकिंग एंव सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन को सहस्त्रधारा स्थित एक खाली प्लाट के पास से बरामद किया गया था। वाहन के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पास के ही एक फ्लैट में रहने वाले मोहित मलिक नाम के व्यक्ति द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन को उनके परिचित वंश कत्याल द्वारा रात्रि में वंहा खड़ा किया गया है। रात्रि में वाहन को खडा करने के बाद वंश द्वारा उससे फोन पर सम्पर्क कर बताया गया था कि उसके वाहन में कुछ तकनीकि खराबी आ गयी है तथा उसके द्वारा अपने भांजे को जाखन छोडने के लिये उनसे उनकी स्कूटी मांगी थी।अपने भांजे को छोडने के बाद वंश कत्याल उनकी स्कूटी उन्हें वापस देकर चला गया था।

वाहन स्वामी जतिन प्रसाद वर्मा से पूछताछ में भी उनके द्वारा उक्त वाहन को 12-03-25 को उसके साले वंश द्वारा ले जाने की जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा वंश के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए करते हुए वंश को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है तथा बी0बी0ए0 करने के बाद दिल्ली में जॉब करता था। दिल्ली से जॉब छूटने के बाद वह काम की तलाश में देहरादून आया था तथा वर्तमान में वाडिया इन्स्टीट्यूट के अपोजिट मोहित विहार में पी0जी0 पर रह रहा था। 12-03-25 को वह अपने भांजे के साथ अपने जीजा की मर्सिडीज कार संख्या: सीएच-01-सीएन-0665 को लेकर राजपुर की ओर घूमने गया था। वापसी में जाखन की ओर वापस आते समय अचानक 02 स्कूटियों के कार के सामने आने पर अभियुक्त की कार उनमें से एक स्कूटी के पिछले हिस्से से टकरा गई तथा अनियंत्रित होकर सडक किनारे जा रहे 04 व्यक्तियों से जा टकराई। घटना के बाद उसके द्वारा उक्त कार को सहस्त्रधारा में एक खाली प्लाट पर खड़ा कर दिया और अपने एक परिचित मोहित से अपने भांजे को छोड़ने के लिये उसकी स्कूटी मांगी गई। भांजे को जाखन में छोड़कर उसके द्वारा मोहित की स्कूटी उसे वापस कर दी। अभियुक्त को आज पुलिस द्वारा आईएसबीटी देहरादून से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त वंश कत्याल पुत्र नरेश कत्याल निवासी बुद्ध बाजार दुर्गा मन्दिर वाली गली निकट पुलिस थाना मुरादाबाद उम्र 22 वर्ष है।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…