बुजुर्ग की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस,पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा के मध्य वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू….

Spread the News

हल्द्वानी। पंचक्की रोड पर बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद पुलिस ने पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा के मध्य सड़क पर निर्माण कार्य के समाप्ति तक वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया है जिसके अनुसार।

◼️ काठगोदाम/हाइडिल तिराहा से पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए पंचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन पुराना फायर स्टेशन तिराहा/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर शहर हल्द्वानी की ओर जाएंगे।

◼️ पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा होते हुए शहर हल्द्वानी की ओर जाने वाले अन्य समस्त प्रकार के वाहन पंचक्की चौराहा से डायवर्ट होकर चंबल पुल से चौंफला चौराहा होते हुए ऊंचापुल से अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️शहर हल्द्वानी से दोनहरिया तिराहा होते हुए पंचक्की चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन सीधे पंचक्की की ओर जाएंगे।

◼️ *पंचक्की चौराहा से दोनहरिया तिराहा तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।

  • Related Posts

    इंडियन गैस ने जारी किया होम डिलीवरी वितरण रोस्टर, जाने कब और कहां बंटेंगे गैस सिलिंडर….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। प्रशासन द्वारा गैस के वितरण के लिए बनाई गई व्यवस्था के अंतर्गत कल मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर इंडियन गैस की आपूर्ति की जाएगी। देखें…

    9 वर्षीय बालिका से दरिंदगी का प्रयास, बालिका के शोर मचाने पर भागा हैवान……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर के राजपुर क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। यहां बालिका के पिता ने पुलिस को…