
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सघन चैकिंग व धरपकड़ की कार्यवाही के दौरान पुलिस को झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता मिली है।
शनिवार को बनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी जुबैर आलम पुत्र वजीर अहमद ने बनभूपुरा थाने में तहरीर देकर बताया कि 3 अप्रैल 2026 की रात वह कैंचीधाम से यात्री छोड़कर अपनी गाड़ी रेलवे स्टेशन हल्द्वानी कीपार्किंग में खड़ी कर पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए केटीएम बाईक सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पूर्व रोडवेज के पास एक व्यक्ति से मोबाईल छीनने की घटना पर के खिलाफ भी कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज की गई।
उपरोक्त दोनों घटनाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत झपट्टामारों के विरूद्ध शीघ्र धरपकड़ की कार्यवाही कर घटना के अनावरण हेतु टीम का गठन किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया।
मामले में मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक व अमित सैनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों के सीसीटीवी चैक किये गये। पुलिस द्वारा की गई सघन जांच के मद्देनजर पुलिस टीम द्वारा शनिवार को गौला पार्किंग के पास से अभियुक्त फैजान अली (19) पुत्र नवाब अली, निवासी गौला गेट जवाहर नगर को गिरफ्तार किया गया तथा दो विधिविवादित किशोरों को भी संरक्षण में लिया है।
अभियुक्त फैजान व 02 विधि विवादित किशोरों से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल और झपट मारी किये गये 06 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।
पूछताछ में अभियुक्त फैजान अली व दोनों विधि विवादित किशोरों ने बताया कि बरामद फोनों में से क्रमशः 01 मोबाइल फोन उनके द्वारा दिनांक 2/3-04-2026 की रात्रि में रोडवेज के पास से, 02 मोबाइल फोन चार पाँच दिन पहले केएमयू से पीछे पटरी से 01 मोबाइल फोन बेस अस्पताल के पीछे से, 01 फोन 15-20 दिन पहले प्रेम टाकिज तथा 01 फोन राजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से छीनना बताया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से बरामद 06 मोबाइल फोन का विवरण —
1- मो०सा०KTM DUKE रंग काला, रजिस्ट्रेशन नम्बर- UK04 AR 6839
2- SUMSUNG GALAXY- A-35
3- REDMI
4- OPPO F31
5- POCO
6- ONE PLUS
7- MOTOROLA
*बरामद मोबाईल फोनों की कीमत लगभग 02 लाख रूपये बताई जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही* की जा रही है। किसी भी प्रकार के अपराध, विशेषकर आमजन की सुरक्षा से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।
*आमजन से अपील है कि:*
सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, किसी भी आपात स्थिति में 112 में सम्पर्क करें।











