गौला बैराज में कूदा बुजुर्ग,जल पुलिस ने सुरक्षित निकाला……

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम बैराज में कूदे बुजुर्ग को काठगोदाम जल पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंप दिया।

बीते शुक्रवार को हेड कांस्टेबल जल पुलिस प्रताप गड़िया को दीपक भण्डारी द्वारा फोन पर एक व्यक्ति के गौला बैराज कूद जाने की सूचना दी गयी। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर स्थानीय लोगों के सहयोग से बुजुर्ग को बैराज से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय पुत्र नरोत्तम उपाध्याय, उम्र लगभग 80 वर्ष, निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया। पुलिस ने फोन पर बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंचे बुजुर्ग के पुत्र यत्तीश उपाध्याय और ममता उपाध्याय ने बताया कि मोहन चन्द्र उपाध्याय डिप्रेशन से ग्रसित हैं और उनका उपचार चल रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुजुर्ग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कल इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार, 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी…

    महिला ने गटका विषाक्त, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर गटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…