फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से नाबालिग को फंसाया, दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा…

Spread the News

डिजिटल साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर किया गिरफ्तार

हरिद्वार। पिरान कलियर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग से संपर्क करने, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पांच सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजन ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर दी थी। आरोप था कि दानिश पुत्र शबी, निवासी ग्राम गढ़ीपुख्ता, शामली (उत्तर प्रदेश) ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के माध्यम से नाबालिग से संपर्क किया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 205/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता को आवश्यक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। विवेचना उपनिरीक्षक विशाखा राठौर को सौंपी गई।

प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपी दानिश को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

जमीन के लालच में मां की हत्या! बेटी ने प्रेमी संग रची खूनी साजिश, गला दबाकर मौत के घाट उतारा…

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। रायवाला में 65 वर्षीय खजानी देवी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की बेटी शिल्पा थापा और…

तमंचे के बल पर बाइक-मोबाइल लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the News

Spread the Newsरायपुर में महिला के अपहरण के प्रयास के बाद हरिद्वार पहुंचे थे आरोपी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार समेत सामान बरामद हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने तमंचे के…