खोया बैग पाकर खिला श्रद्धालु का चेहरा, नैनीताल पुलिस का जताया आभार….

नैनीताल। कैंची धाम घूमने आए श्रद्धालु अमन का बैग कैंची क्षेत्र में कहीं खो गया था। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइल एवं दो मोबाइल फोन रखे हुए थे। बैग खो जाने से अमन काफी परेशान थे।

उनकी परेशानी समझ यातायात पुलिस में तैनात *चालक हेड कांस्टेबल हरीश नाथ* द्वारा तत्परता दिखाते हुए बैग की खोजबीन की गई। काफी प्रयासों के बाद बैग को सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी अमन को सुपुर्द किया गया।

बैग में मौजूद सभी दस्तावेज, फाइल एवं दोनों मोबाइल फोन सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर अमन ने यातायात पुलिस एवं हेड कांस्टेबल हरीश नाथ का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

Advertisement
  • Related Posts

    घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी…

    छोई के किशनपुर में वारदात, सुबह घर में मिला 56 वर्षीय विमला देवी का शव; बच्चों ने पड़ोसियों पर जताया हत्या का शक रामनगर। ग्राम छोई के किशनपुर क्षेत्र में…

    नगर निगम के पेट्रोल पंप पर युवकों का उत्पात, शौचालय में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से की अभद्रता

    देर रात वेलेजली क्षेत्र के युवकों से हुआ विवाद, निगम ने भोटिया पड़ाव चौकी में दी तहरीर; सीसीटीवी से होगी आरोपियों की पहचान हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित नगर निगम के…