गर्दन कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, शव की हालत देख कांप उठे लोग

हापुड़। सिंभावली (हापुड़)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में थाना क्षेत्र के बक्सर गांव के बाहरी छोर पर निर्माणाधीन पुलिया के पास खून से लथपथ एक अज्ञात युवक का शव  मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के करीब एक घंटा बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि बक्सर गांव के मुख्य रास्ते की पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की सुबह पुलिया के नीचे एक खून से लथपथ शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ वरुण मिश्रा और थानाध्यक्ष सुमित तोमर पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान युवक की गर्दन कटी हुई थी और कमर में कई जगह चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाई है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। वहीं, अलग-अलग पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। उधर, शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

Advertisement
  • Related Posts

    35 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार…

    हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

    पटाखों का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…

    – बच्ची को बहलाकर शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया था युवक, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज काशीपुर। आईटीआई क्षेत्र में आठ साल की मासूम बच्ची…