पेंशनर्स ने एसडीएम कोर्ट में किया प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

Spread the News

हल्द्वानी। राष्ट्रीय नेत्रत्व के आहवान पर विरोध दिवस का आयोजन  विरोध दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में एसडीएम कोर्ट पहुंचे पेंशनरों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ पेंशनर परिषद तथा गवर्मेंट पेंशनर्स वेलफेयर संगठन के सदस्य मौजूद रहे। पेंशनर्स ने सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने भारत सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बताया कि संसद में एक ऐसा अधिनियम जो केन्द्र सरकार को अपने पेंशनर्स का वर्गीकरण करने एवं उनके बीच अन्तर रखने का अधिकार प्रदान करता है को पारित कर दिया गया है। इस अधिनियम का विरोध पेंशनर्स संगठनों द्वारा पूर्व में भी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर किया गया। लेकिन भारत सरकार द्वारा कोई निर्णय अभी तक नहीं किया गया है। जिससे समस्त पेंशनरों में घोर रोष व्याप्त है।

उक्त अधिनियम के विरोध स्वरूप दिये गये ज्ञापन में अविलंब पेंशन विरोधी अधिनियम को वापस लेने की मांग की गई। यदि अविलम्ब अधिनियम को वापस नहीं लिया गया तो समस्त पैंशनर्स द्वारा आगामी चुनाव में इसका बदला लिया जायेगा।

इस दौरान समिति के संरक्षक ई०पी सी जोशी, पेंशनर्स परिषदीय के अध्यक्ष श्री बीर सिंह बिष्ट, सहसंयोजक श्री आर०सी०पांडे , सचिव श्री विजय तिवारी, यतीश पंत ,एस०सी०पन्त जे० सी पन्तौला और श्री एल डी पांडे अध्यक्ष गवर्नमेंट पेंशनर्स, जे०एस०कन्याल, आर०पी०सिंह ,इन्द्र लाल आर्या, पान सिंह मेहरा, ललित मोहन लोहनी , एम०सी०पांडे, बी०के०पंत, सी०सी०जोशी, आर०एस०बोरा, जे०एस०खोलिया, मदन राम आर्या , गिरीश विश्वकर्मा एवं गुलाब राम आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विजिलेंस की कार्रवाई: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। जिले के हरिद्वार में विजिलेंस ने प्रमोशन के नाम पर ₹50 हजार रिश्वत लेते हुए आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत…

    छात्रा का अपहरण कर दर्जी फरार, सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद प्राथमिक दर्ज….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के दबाव के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी…