छात्रसंघ चुनाव से पहले कैंप कार्यालय में धारदार हथियार मिलने से हड़कंप….

Spread the News

प्रचार कार्यालय में तोड़फोड़ और वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप, पुलिस जांच में जुटी; एसपी सिटी बोले—लिंगदोह के नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज होने के बीच शहर में चुनावी विवाद का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। बीती रात एक छात्र नेता के कथित कैंप कार्यालय में धारदार हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर कार्यालय पहुंचे और वहां लगे पोस्टर फाड़ने के साथ ही एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, पुलिस अभी पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक जांच कर रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में एक घटना आई है, जिसमें धारदार हथियार बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में मामला छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित बताया जा रहा है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

पुलिस के अनुसार मामला एक कथित कैंप कार्यालय से जुड़ा है, जिसे एक पार्टी विशेष द्वारा संचालित किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोग धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे और कार्यालय में तोड़फोड़ की। पोस्टर फाड़ने तथा वाहन को नुकसान पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

लिंगदोह के नियमों पर पुलिस की पैनी नजर

एसपी सिटी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस पहले ही संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दे चुकी है। चुनाव प्रचार और कैंपेन लिंगदोह कमेटी के मानकों के साथ-साथ कॉलेज और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप ही किया जाना चाहिए। किसी भी तरह की अराजकता अथवा माहौल खराब करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक आख्या तैयार करेगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कॉलेज प्रशासन को उपलब्ध कराएगी। वहीं, जांच में आपराधिक तथ्य सामने आने पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छात्रसंघ चुनाव से ठीक पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को लेकर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि चुनावी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…

    50% आरक्षण के आदेश पर भड़का आक्रोश, एमबीपीजी कॉलेज में छात्र नेताओं का धरना—गेट का ताला तोड़कर परिसर में घुसे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने का आदेश जारी होते ही एमबीपीजी कॉलेज में विरोध के स्वर तेज हो…