हल्द्वानी में फिर चला ऑपरेशन रोमियो’ 65 हिरासत में…

Spread the News

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को देखते हुए महिलाओं  की सुरक्षा के लिए नैनीताल पुलिस का बड़ा कदम, अब सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं।

हल्द्वानी। जिले में महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए SSP प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रोमियो’ के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। सार्वजनिक स्थलों पर अशांति फैलाने और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 65 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया, जिनसे 19,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। SSP मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है, जहां वे बिना डर के स्वतंत्र रूप से आ-जा सकें। हाल के दिनों में पब्लिक प्लेस पर शराब पीने, छेड़छाड़ और अशांति फैलाने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने इस अभियान को तेज किया है।

गत दिवस 27 फरवरी को एसपी नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने हल्द्वानी, आवास विकास कॉलोनी, टीपी नगर, मंडी क्षेत्र, नैनीताल रोड, वर्कशॉप लाइन, ठंडी सड़क, सुभाष नगर और मुखानी क्षेत्र में छापेमारी कर कार्रवाई की। होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने न केवल गिरफ्तारी की, बल्कि सभी आरोपियों को कड़ी चेतावनी भी दी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों ने पुलिस के सामने माफी मांगी और भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखने की बात स्वीकार की। SSP मीणा ने जनता से अपील करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित समाज बनाना है। पुलिस अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। आम नागरिक किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…