उत्तराखंड नैनीताल:- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निर्देश पर जिले में चला सघन चेकिंग अभियान,55250 रुपये का जुर्माना वसूला……

Spread the News

नैनीताल। दीपावली के अवसर पर यातायात नियंत्रण एवं संभावित वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु आयुक्त कुमाऊँ/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाए जाने के दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल में मंगलवार को राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की चेकिंग व ओवर लोडिंग की रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई।

कालाढुंगी क्षेत्रान्तर्गत उपजिलाधिकारी वीसी पंत के नेतृत्व में व रामनगर क्षेत्रान्तर्गत तहसीलदार मनीषा मारकाना के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाकर वाहनों की फिटनेश के साथ ही ड्राईविंग लाईसेन्स की जांच की गई। इस दौरान वाहनों में ओवर लोडिंग न हो इस संबंध में चालकों को जागरूक भी किया गया।

इस सघन अभियान में यातायात नियमों की अनदेखी कर चलाए जा रहे वाहनों और चालकों के खिलाफ चलानी कार्यवाही करते हुए कुल 55250 रुपये का राजस्व वसूला गया।

उक्त संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने हेतु लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…