कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी की मौत, ऋषिकेश AIIMS में ली अंतिम सांस…….

Spread the News

हरिद्वार। लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जाए जाने के दौरान पुलिस वाहन पर हुई अंधाधुंध फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की शनिवार सुबह मौत हो गई। हमले में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. सभी का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा था।

जानकारी के 24 दिसंबर को अनुसार हरिद्वार के लक्सर में कोर्ट में पेशी पर लेजाए जाने के दौरान पुलिस कस्टडी में हुए हमले में हिस्ट्रीशीटर विनय सहित पुलिस के दो सिपाही घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल हिस्ट्रीशीटर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था जहां आज शनिवार को उसकी मौत हो गई। हमले में घायल होने के बाद से ही वह वेंटिलेटर पर था। कोर्ट में पेशी पर ले जाए जाने के दौरान बाइक सवार बदमाशों द्वारा पुलिस वाहन पर चलाई गई ताबड़तोड़ फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर सहित पुलिस के दो सिपाही घायल हो गए थे। गंभीर हालत में सभी को एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

हमले के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शूटर्स सनी यादव उर्फ शेरा और अजय को खानपुर क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों काशीपुर निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों हार्डकोर क्रिमिनल हैं, जिन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विनय त्यागी की मौत के बाद उसके परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. विनय की बेटी तन्वी त्यागी और बहन सीमा त्यागी का आरोप है कि यह हमला उत्तराखंड पुलिस की मिलीभगत से किया गया. उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में गाजियाबाद का एक ठेकेदार भी शामिल है. विनय त्यागी की बहन सीमा त्यागी ने कहा कि यह मामला करीब 750 करोड़ रुपये की चोरी से जुड़ा हुआ है और पूरी साजिश ठेकेदार सुभाष त्यागी ने रची है. सीमा त्यागी ने बताया कि देहरादून से कुल 750 करोड़ की चोरी हुई, जिसमें नकदी, आभूषण और बेनामी प्रॉपर्टी के कागजात शामिल थे।

पूरा माल ठेकेदार सुभाष त्यागी का था. उसने ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए देहरादून के एक डॉक्टर के यहां ये पूरा माल छिपाया था. विनय त्यागी को इस बात की जानकारी हुई. विनय और ठेकेदार की पुरानी रंजिश थी. इसलिए विनय ने पूरा माल चुराया और ईडी को सौंपने जा रहा था।सीमा के मुताबिक देहरादून पुलिस ने रास्ते में ही विनय को पत्नी सहित पकड़ लिया और सारा माल बरामद किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड पुलिस ने ठेकेदार सुभाष त्यागी के साथ मिलीभगत करके विनय को कोर्ट में पेशी पर ले जाते वक्त जान से मारने की साजिश रची, ताकि वह ED या किसी और एजेंसी के सामने मुंह न खोल पाए। विनय की पत्नी मुजफ्फरनगर से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है. विनय त्यागी की मौत के बाद उसके परिवार ने उत्तराखंड सरकार से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विनय त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया था। उस पर मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, देहरादून और हरिद्वार सहित कई जिलों में 60 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, रंगदारी, हथियार तस्करी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

  • Related Posts

    गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप….

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले…

    आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…