दो बड़े व्यापारी संगठनों ने प्रदेश बंदी पर दिया नया अपडेट…..

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य को शर्मशार करने वाले अंकित हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच किए जाने की मांग को लेकर व्यापारी संगठनों द्वारा 11 जनवरी को प्रदेश बंद का आह्वान किया गया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी द्वारा मामले में CBI जांच की संस्तुति किए जाने के बाद व्यापारी संगठनों द्वारा प्रदेश बंद का निर्णय वापस ले लिया गया है।

शनिवार को अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नवीन वर्मा ने पत्रकार वार्ता कर 11 जनवरी को प्रस्तावित बंद का निर्णय वापस लिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब किसी प्रकार के भ्रम में न रह कर अपना व्यवसाय रोज की तरह करें। हम सामाजिक एवं राजनैतिक संगठन से भी अपील करते हैं कि अब इस प्रकरण पर बंद के लिए व्यापार मंडल से संपर्क ना करें।

पत्रकार वार्ता में प्रमोद गोयल (कार्यकारी अध्यक्ष) राजेश अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) नवनीत राणा (संयुक्त महामंत्री) चंद्रशेखर पंत (प्रदेश उपाध्यक्ष) विपिन गुप्ता (जिलाध्यक्ष नैनीताल) योगेश शर्मा (नगर अध्यक्ष , हल्द्वानी) मनोज जायसवाल ( नगर महामंत्री, हल्द्वानी ) मौजूद रहे।

वहीं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी बंद का निर्णय वापस ले लिया है। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने संगठन की प्रदेश भर में सभी इकाइयों के पदाधिकारियों को प्रेस और सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत करते हुए कहा कि अब बाजार रोजमर्रा की भांति खुला रहेगा अतः आम जनता और कारोबारियों के बीच बंद को लेकर जो दुविधा की स्थिति हो रही थी उसका पटाक्षेप हो गया हे अतः बाजार खुले रहेंगे। बाजार खुले की जानकारी देने वालों में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश संरक्षक विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, पूरन लाल साह, वीरेंद्र बिष्ट आदि मुख्य पदाधिकारी शामिल हैं।

  • Related Posts

    बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश…

    फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…