हल्द्वानी: आशिकी में नेताजी हुए निढाल, प्रेमिका ने भाई के साथ मिल घर से दिया निकाल

Spread the News

हल्द्वानी में एक पूर्व प्रत्याशी नेताजी की मोहब्बत की गाड़ी ऐसा पटरी से उतरी कि वह अब न घर के रहे, न घाट के! मामला सिर्फ दिल के टकराव तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि भाई-भाई के रिश्ते में भी दरार डाल गया दरअसल, नेताजी लॉकडाउन के दौरान एक युवती के प्यार में पड़ गए। रिश्ता सालों तक चला, लेकिन फिर प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि नेताजी की जिंदगी बिखर गई। नेताजी ने पिछला विधानसभा चुनाव एक बड़े राजनीतिक दल के सिंबल पर लड़ा था, मगर नसीब ने यहां भी साथ नहीं दिया। उनकी जमानत तक जब्त हो गई, और वोट भी हजार के अंदर ही सिमट गए।इधर, निजी जिंदगी में भी भूचाल आ गया। आरोप है कि नेताजी की प्रेमिका ने अचानक पाला बदल लिया और उनके छोटे भाई से जा मिली। तो छोटे भाई ने नेताजी को ही घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। छोटे भाई ने साफ कह दिया—”तुम इस घर में नहीं रहोगे, मैं तुम्हें अलग घर लेकर दे दूंगा।” मजबूरी में नेताजी अपना परिवार लेकर किराए के मकान में शिफ्ट हो गए।नेताजी को लगा कि मामला जल्द सुलझ जाएगा, मगर दो साल बीत गए और उन्हें उनका घर नहीं मिला। जब उन्होंने छोटे भाई से बात करनी चाही, तो भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। यह सुनकर नेताजी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पूरी घटना के लिए अपनी पूर्व प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई।नेताजी ने कोतवाली पुलिस में प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रेमिका ने उनके भाई को भड़काया, जिससे उनका घर उजड़ गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह प्रेम और सियासत से जुड़ा यह ड्रामा आगे क्या मोड़ लेता है?

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…