हल्द्वानी: नवाबी रोड और पनचक्की रोड के नाम बदले,ये होंगे नए नाम

Spread the News

हल्द्वानी: शहर में अब नवाबी रोड का नाम इतिहास बन जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हाल ही में राज्य की कई सड़कों और स्थानों के नाम बदलने की घोषणा के तहत, हल्द्वानी की दो प्रमुख सड़कों के नामों में बदलाव किया गया है। गुरुवार को, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने नए नामों के साइन बोर्ड इन सड़कों पर लगाए। अब नवाबी रोड का नाम बदलकर “अटल मार्ग” और पंचक्की रोड का नाम “गोलवलकर मार्ग” कर दिया गया है। इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि यह बदलाव शहर के विकास और पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा अन्य सड़कों के नाम बदलने की रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है और यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।

  • Related Posts

     निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट, डीएम नैनीताल ने दिए निर्देश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लखनऊ में कोचिंग सेंटर और मंगलवार को हल्द्वानी में हुए दो भीषण अग्निकांड के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में संचालित निजी विद्यालयों एवं कोचिंग…

    मीरा मार्ग स्थित जूतों के शोरूम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू…. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मीरा मार्ग स्थित जूतों के शोरूम में मंगलवार रात लगभग 10:45 बजे भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची।…