नैनीताल: मौज-मस्ती का शौक जीवन पर पड़ रहा भरी, वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत……

Spread the News

नैनीताल। नदी, नालों, वाटर फॉलो में लगातार डूबने की घटनाओं के बावजूद भी युवा सबक नहीं ले रहे और ऐसी जगहों पर नहाने के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। रामगढ़ ढोकाने स्थित वाटर फॉल में डूबने से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

रविवार शाम लगभग चार बजे रामगढ़ के ढोकाने वाटर फॉल में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस और एसडीआरएफ घटना की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया। बारिश के कारण पानी में युवक को ढूंढने में बचाव दल को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ युवक का शव बरामद कर सकी। मृतक की पहचान अजय आर्य निवासी भड़गाव चौखुटिया अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में भी वाटर फॉल में नहाने आने के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल रहे लोगों को रोकने के लिए कोई कार्यवाही नहीं होने पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात किए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…