विधायक सुमित ने जानी ट्रांसपोर्टर्स की समस्याएं,अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश….. 

Spread the News

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने रविवार को ट्रांसपोर्ट नगर पहुंच ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से भेंट कर उनकी समस्याऐं जानी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने उन्हें व्यवसाय से संबंधित समस्याओं जैसे पार्किंग, संचालन में आ रही कठिनाइयों, बुनियादी सुविधाओं की कमी तथा ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से बनी गंभीर ड्रेनेज समस्या से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि जलभराव एवं अव्यवस्थित नालियों के कारण आवागमन बाधित होता है, जिससे व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

विधायक सुमित ने मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर ड्रेनेज सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय न केवल रोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित एवं व्यापार हित से जुड़े सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। सुमित हृदयेश ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके साथ हर संभव सहयोग और समर्थन देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर प्रदीप सबरवाल, खीमानंद शर्मा, इंदर भुटियानी, मंसूर खान, पंकज वोहरा, नफीस अहमद, चंद्रशेखर पांडेय, चंद्रशेखर भट्ट, शंकर भुटियानी, इमरान, संदीप महेश्वरी, लक्ष्मण नेगी, हरपाल सेठी, दया शर्मा सहित अन्य ट्रांसपोर्ट व्यापारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…

    विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…