मुखानी थाना क्षेत्र की महिला आठ साल की बच्ची और युवती संग हुई लापता….

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र की एक महिला अपनी आठ साल की बेटी और 20 साल की युवती के साथ लापता हो गई। महिला व युवती के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी को उसकी 28 वर्षीय पत्नी बेटी को साथ लेकर बिना कुछ बताए घर से चली गई। इधर लापता युवती के पिता ने बताया कि 24 जनवरी को घर से आफिस जाने के लिए निकली उनकी 20 वर्षीय बेटी भी घर नहीं लौटी है। पुलिस की मानें तो युवती व महिला के बीच प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। युवती व महिला दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। महिला की लोकेशन पुलिस को पंजाब में दिखाई दे रही है। जिसकी तलाश के लिए टीम जुट गई है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…