बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी अधेड़ गिरफ्तार, पुलिस ने पॉक्सो में किया मुकदमा दर्ज

Spread the News

हल्द्वानी। घर के पास खेल रही बच्ची से फाइनेंस कर्मी अधेड़ ने छेड़ छाड़ कर दी।पुलिस ने अधेड़ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी आठ साल की बेटी कक्षा तीन की छात्रा है। बीते रविवार को बेटी पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इस बीच 58 वर्षीय नवनीत गोयल वहां पहुंचा और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगा। घटना से डरी-सहमी बच्ची रोते हुए घर पहुंची। परिजनों ने रोने का कारण पूछा तो उसने आरोपी की गलत हरकतों के बारे में बताया। इस पर पीड़िता की मां ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी। पुलिस ने आननफानन मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। आरोपी पूर्व में भी छेड़छाड़ की घटना कर चुका है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…