महापौर का सख्त एक्शन, स्कूल से गौशाला तक परखी व्यवस्थाएं……

Spread the News

हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से महापौर गजराज बिष्ट ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राजपुरा स्थित गौशाला, नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम तथा वार्ड संख्या 22 की लाइन नंबर 12 में प्रस्तावित मीट बाजार के स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विद्यालयों में छात्रहित सर्वोपरि
नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम में बैठक के दौरान महापौर ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यालय परिसर से जुड़े विषयों पर नगर आयुक्त व प्रधानाचार्यों से जानकारी ली। महापौर ने शौचालय भवनों के निर्माण, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार और जरूरी सुविधाओं के विस्तार के लिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों के रिक्त पदों और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

गौशाला में लापरवाही पर जताई नाराजगी
राजपुरा स्थित गौशाला के औचक निरीक्षण के दौरान महापौर ने गौवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ अनुबंधित संस्था को पर्याप्त व गुणवत्तापूर्ण चारा, स्वच्छ पानी, दवाइयां तथा सुरक्षा और बेहतर देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर ने स्पष्ट कहा कि गौवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा।

लाइन नंबर 12 में प्रस्तावित मीट बाजार का भी लिया जायजा
निरीक्षण के अंतिम चरण में महापौर ने वार्ड संख्या 22 की लाइन नंबर 12 में प्रस्तावित मीट बाजार की दुकानों के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। पार्षद मो. गुफरान, सलीम सैफी और हाजी राशिद के साथ उन्होंने प्रस्तावित दुकानों के निर्माण, स्थल की उपयोगिता और आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। सहायक अभियंता नवल नौटियाल को आवश्यक प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि नगर निगम शिक्षा, स्वच्छता, जनसुविधाओं, गौवंश संरक्षण और सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है। उद्देश्य शहर के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित हल्द्वानी-काठगोदाम का निर्माण करना है।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…