हल्द्वानी: कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी निजात, मेयर ने किया लिगेसी वेस्ट प्लांट का शुभारंभ

Spread the News

हल्द्वानी। शहर की सबसे जटिल समस्या ट्रंचिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के पहाड़ से अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। बृहस्पतिवार को नगर निगम द्वारा लिगेसी वेस्ट प्लांट का संचालन विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया। इस परियोजना का शुभारंभ नगर निगम महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया।

महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि यह प्लांट पुराने जमा कचरे के निस्तारण में बड़ी भूमिका निभाएगा। इस प्लांट से निस्तारित कूड़े का प्रयोग मिट्टी भरान के लिए किया जाएगा। प्लांट के लगने से आने वाले कूड़े के ढेर को साफ करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम और एनटीपीसी के बीच हुए एमओयू के तहत भविष्य में यहां प्लांट भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए निगम लगातार कार्य कर रहा है और इस दिशा में यह बड़ी पहल है।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…