नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों,मुख्य आरोपी गिरफ्तार….

Spread the News

ब्लैकमेलिंग गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक लाख नकद और कार बरामद; साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

काशीपुर। आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए लाखों रुपये की वसूली करने वाले गिरोह का काशीपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीड़ित से वसूली गई रकम में से एक लाख रुपये नकद और एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने पीड़ित को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया था।

कुंडेश्वरी निवासी सर्वेश कुमार ने 10 अगस्त 2026 को कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसके साथ मारपीट की, रुपये वसूले और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही षड्यंत्र के तहत आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 327/2026 धारा 115(2), 308(5) और 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज धौनी को सौंपी गई। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।

प्रतापपुर बैरियर के निकट दबोचा आरोपी

पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे का मुख्य आरोपी प्रतापपुर बैरियर के आसपास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राजेंद्र कुमार (32), निवासी बैराज कॉलोनी, शक्तिनगर, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पीड़ित से वसूले गए रुपयों में से एक लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी कब्जे में ली है।

पूछताछ में सामने आई ब्लैकमेलिंग की साजिश

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को ब्लैकमेल करने की योजना बनाए जाने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि पीड़ित को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये वसूले गए।

पुलिस अब गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। उसके खिलाफ काशीपुर और आईटीआई थाने में फर्जी करेंसी व धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

  • Related Posts

    युवती हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, पिता समेत तीन गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsतमंचे से चली गोली ने ली मेहविश की जान, खून के निशान मिटाकर शव दूसरी जगह ले जाने का आरोप; वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद काशीपुर। महुआखेड़ागंज क्षेत्र…

    फर्जी IB अफसर बनकर दिखा रहा था रौब, नीली बत्ती वाली कार और एयरगन के साथ रामपुर का मोहसिब गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। तिकोनिया चौराहे पर सघन चेकिंग के दौरान नैनीताल पुलिस ने फर्जी आईबी अधिकारी बनकर घूम रहे 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की कार पर लाल-नीली…