कुमाऊं प्रीमियर फ़ुटबॉल लीग जीत चैंपियन बना यूएस नगर

Spread the News

हल्द्वानी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही कुमाऊं प्रीमियर फ़ुटबॉल लीग का आज समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में चंपावत को हराकर यूएस ने जीत का खिताब अपने नाम किया। मिनी स्टेडियम में 16 से 23 मार्च तक चली इस प्रीमियर लीग में प्रदेशभर के 460 खिलाड़ियों में से 120 बेहतरीन खिलाड़ियों को चुना गया। इन खिलाड़ियों को कुमाऊं मंडल के छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ और यू.एस.नगर की टीमों में विभाजित किया गया। टीमों को उद्योगपतियों द्वारा खरीदा गया और फिर लीग मैचों के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और यू.एस.नगर की टीमों ने जगह बनाई। यू.एस.नगर और चंपावत ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं, जिससे निर्णय के लिए टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। टाई ब्रेकर में यू.एस.नगर ने सभी पेनल्टी गोल को सफलतापूर्वक गोल में बदला, जबकि चंपावत की एक पेनल्टी मिस होने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मैच के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट उपस्थित रहे। वहीं, समापन समारोह में पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत और उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने नन्हीं कलाकारों को सम्मानित किया। पूर्व विधायक नारायण पाल, गोपाल पाल और ओजस्व पाल भी इस आयोजन में मौजूद रहे। मैच का कमेंट्री संचालन नवीन पांडे और मनोज पाठक ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में बबलू फसवान, त्रिभुवन नितवाल, दिनेश कुमार, निखिल बिष्ट, तालिब खान और भोपाल सिंह शामिल थे। आयोजन की सफलता में वीरू कालाकोटी का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…