हल्द्वानी। SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
SSP द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन, *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार* के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी* के नेतृत्व में टीम द्वारा दिनांक 21.12.2025 को भाखड़ा पुल हनुमान मंदिर के पास लामाचौड़ क्षेत्र से एक महिला किरण पत्नी पुराण निवासी नाथूपुर पाली लामाचौड़ मुखानी उम्र 55 वर्ष को 57 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम (लगभग 19 लीटर) के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त संबंध में थाना मुखानी में *FIR N0 –267/25 धारा 60 Ex Act* पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।











