राम मंदिर में नमाज पढ़ने का प्रयास, कश्मीरी नागरिक गिरफ्तार……

Spread the News

अयोध्या। राम नगरी में शनिवार को कश्मीरी नागरिक द्वारा राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास करते व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधेड़ उम्र का एक मुस्लिम नागरिक मंदिर में दर्शन के बाद राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे से निकलते समय नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने जैसे ही ऐसा करते हुए देखा, उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया।

इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई और उसे परिसर में ही स्थित रामजन्मभूमि पुलिस चौकी में ले जाया गया, जहां से उससे सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा हि राम मंदिर परिसर में कश्मीरी नागरिक ने सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश की। रोके जाने पर अहमद शेख ने नारे भी लगाए। जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

  • Related Posts

    फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर…

    तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी….

    Spread the News

    Spread the Newsगाजियाबाद के भारत सिटी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने…