कार्तिक हर्बोला बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री, अन्य युवाओं को भी मिली जिम्मेदारी देखें लिस्ट……..

Spread the News

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल जिले में युवा नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए कार्तिक हर्बोला को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

गौरतलब है कि कार्तिक हर्बोला अभी तक भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल के जिलाध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके कार्यकाल में संगठनात्मक मजबूती, युवाओं की भागीदारी और जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए।

कार्तिक हर्बोला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की। छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रवादी और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी पहचान एक स्पष्ट विचारधारा वाले हिंदुत्ववादी नेता के रूप में होती है, जो लगातार युवाओं के बीच सक्रिय रहते हैं।

उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद कार्तिक हर्बोला ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता से करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…